Vivo S50, S50 Pro Mini हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर Cameraऔर बड़ी Battery जैसे फीचर्स दिए गए हैं

Vivo ने चीन में अपनी S सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन्स Vivo S50 और Vivo S50 Pro Mini लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही फोन प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करते हैं और इनमें AMOLED डिस्प्ले, लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Vivo S50 जहां स्टैंडर्ड साइज डिस्प्ले के साथ आता है, वहीं Pro Mini वेरिएंट को ज्यादा कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में पेश किया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo S50 में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260×2750 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। दूसरी तरफ Vivo S50 Pro Mini में 6.31-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1216×2640 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करते हैं।

Vivo S50

हाइलाइट्स
  • प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट
  • Snapdragon 8 सीरीज के लेटेस्ट प्रोसेसर
  • 6,500mAh बैटरी + 90W फास्ट चार्जिंग (Pro Mini में 40W वायरलेस चार्जिंग)
  • 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा

 

बैटरी

बैटरी सेक्शन में यह दोनों में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी के मुताबिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट सिर्फ Pro Mini वेरिएंट में दिया गया है, जो 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

 

प्रोसेसर

वहीं, परफॉर्मेंस के लिए Vivo S50 Pro Mini में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसे 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। वहीं स्टैंडर्ड Vivo S50 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।

Vivo S50

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कैमरा

कैमरा सेटअप दोनों फोन में समान है, जिसमें 50MP का प्राइमरी Sony सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

 

Vivo S50 और S50 Pro Mini Comparison 

फीचर Vivo S50 Vivo S50 Pro Mini
डिस्प्ले 6.59-इंच AMOLED, 1260×2750, 120Hz 6.31-इंच AMOLED, 1216×2640, 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 3 Snapdragon 8 Gen 5
रैम / स्टोरेज 16GB तक / 512GB तक 16GB तक / 512GB तक
बैटरी 6,500mAh, 90W फास्ट चार्जिंग 6,500mAh, 90W फास्ट + 40W वायरलेस
कैमरा 50MP + 50MP टेलीफोटो + अल्ट्रावाइड 50MP + 50MP टेलीफोटो + अल्ट्रावाइड
शुरुआती कीमत (चीन) CNY 2,999 CNY 3,699

Vivo S50

कीमत

Vivo S50 की कीमत चीन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 2,999 रखी गई है। इसके 12GB + 512GB और 16GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत CNY 3,299 और CNY 3,399 है, जबकि टॉप वेरिएंट 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ CNY 3,599 में आता है।

वहीं Vivo S50 Pro Mini की शुरुआती कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 3,699 है। इसका 12GB + 512GB मॉडल CNY 3,999 में उपलब्ध है, जबकि 16GB + 512GB वाला टॉप वेरिएंट CNY 4,299 में लॉन्च किया गया है। दोनों फोन Vivo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के जरिए चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

 

 

इन्हें भी पढ़ें

1 thought on “Vivo S50, S50 Pro Mini हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर Cameraऔर बड़ी Battery जैसे फीचर्स दिए गए हैं”

  1. Pingback: Realme Narzo 90x 5G, Realme Narzo 90 5G भारत में आज लॉन्च होगी, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक - pankajyofficial24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

₹1 लाख के अंदर Top EV Scooters Mahindra Bolero Neo N4 – मजबूत और भरोसेमंद SUV Tesla Cybertruck दुनिया का सबसे सुरक्षित Pick-up देखें सेफ्टी फीचर्स OnePlus आज 17 दिसंबर को भारत में अपना नया OnePlus 15R लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus Pad Go 2 आज यानी कि 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। Huawei Mate 80 सीरीज की डिमांड Apple की iPhone 17 से ज्यादा है Harley Davidson की सबसे सस्ती 350cc वाली बाइक भारत में जल्द होगी लॉन्च! Redmi K90 Ultra धूम मचाने आ रहा है, 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज! Realme Narzo 90x 5G, Realme Narzo 90 5G भारत में Vivo S50, S50 Pro Mini हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर Cameraऔर बड़ी Battery जैसे फीचर्स दिए गए हैं